फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reward nabbed in an encounter

बदमाश और पुलिस में मुठभेड़ बदमाश को लगी गोली

Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Reward nabbed in an encounter
छपरौली। क्षेत्र के बाछौड़-हलालपुर मार्ग पर शनिवार को पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस को जानकारी मिली कि छपरौली में गुलाब हत्याकांड का मुख्य आरोपी अहेड़ा निवासी अक्षय उर्फ मोंटी पुत्र सतीश बाछौड़ होते हुए छपरौली जा रहा है। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो एक युवक बाइक से बाछौड़ की ओर से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया परंतु उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल बड़ौत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहीं, सीओ बागपत अनुज मिश्रा ने बताया कि घायल बदमाश ने 28 अप्रैल छपरौली में हुई हत्या में गुलाब को गोली अक्षय ने मारी थी। इस पर तीन मुकदमे दर्ज है और पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। हत्याकांड में पुलिस प्रभात और सोनू को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed