फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Returning student beaten by baton-pistol from coaching

कोचिंग से लौटते छात्र को डंडों-तमंचे से पीटा

Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 13 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Returning student beaten by baton-pistol from coaching
fight
बागपत के बड़ौत में कोंचिग सेंटर से घर जा रहे एक छात्र को दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच-छह युवकों ने डंडों व तमंचों की बटों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहां भीड जमा हो गई। लोगों ने छात्र को बचाने का प्रयास किया, तो हमलवरों ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकले। छात्र को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घायल नितिन पुत्र राज सिंह बिचपड़ी गांव का रहने वाला है। वह खत्री गढ़ी मेें दिल्ली पुलिस की भर्ती की कोचिंग कर रहा है। उसका कोचिंग के दौरान कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। रोज की तरह बृहस्पतिवार को वह कोंचिग कर बिचपड़ी गांव जाने के लिए बड़ौली रोड पर खड़ी बस में बैठने जा रहा था तो दो बाइकों पर आए पांच-छह युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। उन्होंने तमंचे की बट व लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इससे वहां मौजूद भीड़ में भगदड मच गई। छात्र के चिल्लाने पर कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद मेें हमलावर वहां से भाग निकले। घायल नितिन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के परिजनों ने मनीष, राहुल निवासी सादुल्लापुर व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

युवक को मारपीट कर घायल किया
बड़ौत। घायल राकेश दिल्ली बस स्टैंड पर ठेली लगाने का काम करता है। उसके पास में ही ठेली लगाने वाले एक युवक से कहासुनी हो गई। देखते-देखते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए और लाठी डंडे चलने लगे। इससे राकेश घायल हो गए। इस दौरान पर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा - बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed