{"_id":"695b6f15ffb7efbc790585a2","slug":"retired-soldier-protests-against-contaminated-water-in-indore-with-unique-demonstration-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दूषित पानी के खिलाफ फौजी अंदाज में विरोध, मटका लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दूषित पानी के खिलाफ फौजी अंदाज में विरोध, मटका लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सेवानिवृत सैनिक
Mon, 05 Jan 2026 01:29 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:29 PM IST
सार
इंदौर में दूषित पानी से फैल रही बीमारियों के खिलाफ एक सेवानिवृत फौजी ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। शुद्ध पानी का मटका लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे फौजी ने मध्य प्रदेश सरकार से स्वच्छ पेयजल की मांग की।
विज्ञापन
मटका लेकर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर में दूषित पेयजल से फैल रही बीमारियों के मामलों को लेकर एक सेवानिवृत फौजी ने अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध दर्ज कराया। सेवानिवृत सैनिक सुभाष चंद कश्यप शुद्ध पानी से भरा एक मटका और चुल्लू भर पानी लेकर बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचे और मध्य प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
मटके के जरिए दिया संदेश
सेवानिवृत फौजी सुभाष चंद कश्यप ने बताया कि इंदौर में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। शुद्ध पानी के मटके के माध्यम से उन्होंने यह संदेश देने का प्रयास किया कि आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट पहुंचकर सुभाष चंद कश्यप ने मध्य प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसे कलेक्ट्रेट प्रभारी मनीष यादव ने ग्रहण किया। ज्ञापन में उन्होंने इंदौर की पेयजल व्यवस्था की निष्पक्ष जांच कराने और दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
स्वच्छ पानी की मांग
सेवानिवृत फौजी ने कहा कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इंदौर की जनता को जल्द से जल्द स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।