{"_id":"580688af4f1c1b1030702d9a","slug":"retired-military-encompass-the-ten-coins-raging-on-taking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर फौजी ने दिया धरना, स्टेशन पर दस के सिक्के न लेने पर भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर फौजी ने दिया धरना, स्टेशन पर दस के सिक्के न लेने पर भड़के
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 19 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर दस रूपये के सिक्के न चलने के विरोध में प्रदर्शन करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दूसरे दिन भी दस रुपये का सिक्का न लेने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी टिकट क्लर्क के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर पूर्व प्रत्याशी बागपत ने वहां धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे और टिकट क्लर्क को दस के सिक्के लेने के निर्देश देकर धरना समाप्त कराया।
पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप के नेतृत्व में मंगलवार को काफी संख्या में यात्री स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर सुभाष चंद कश्यप ने कहा देश के किसी भी हिस्से मेें दस का सिक्का बंद नहीं है, लेकिन रेलवे स्टेशन पर मौजूद टिकट क्लर्क यात्रियों से दस के सिक्के लेने से मना करते हैं, यदि कोई यात्री इसका विरोध करता है तो उनके साथ अभद्रता शुरू कर देते हैं, जोकि बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान उनकी टिकट क्लर्क के साथ नोकझोंक भी हुई। सूचना के बाद भी जब कोई विभागीय अधिकारी उनके बीच नहीं पहुंचा तो उन्होंने धरना जारी रखने की चेतावनी दी। धरने की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक पीके बोस मौके पर पहुंचे और टिकट क्लर्क को हड़काते हुए दस के सिक्के लेने के निर्देश दिए और धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने कहा टिकट क्लर्कों को दस रुपये के सिक्के लेने के लिए निर्देश दिए जा चुके है, यदि इसके बाद भी कोई टिकट क्लर्क मना करता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। धरने मेें सुभाष चंद कश्यप, अंकुर, दीपक, नरेंद्र, संजीव, मोनू, प्रदीप, सौरभ, अमित, नीटू, संदीप, उमेश, निकिल, नीरज आदि रहे।
वार्षिकोत्सव तीन से
बड़ौत। आर्य समाज हिलवाड़ी का 14वां वार्षिकोत्सव 2, 3 और 4 नवंबर को धूमधाम से मनेगा। यह जानकारी आर्य समाज हिलवाड़ी के प्रधान धर्मपाल सिंह ने दी।