फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Retired Employees and Pensioners Association session concluded

Baghpat News: सेवानिवृत कर्मचारी और पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन संपन्न

Sat, 18 Nov 2023 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
Retired Employees and Pensioners Association session concluded
-संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर, पदाधिकारियों और सदस्यों को किया सम्मानित
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सेंट्रम होटल में शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेन्शनर एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। साथ ही पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया।

अधिवेशन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा़ यशवीर सिंह तोमर व संचालन राजवीर सिंह तोमर, सुरेन्द्रपाल मोघा ने संयुक्त रूप से की। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप जलाने के बाद संगठन की स्मारिका का विमोचन भी किया गया। डीएम ने अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सभी पेन्शनरों के उत्तम स्वास्थ एवं प्रफुल्लित जीवन की कामना की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और एसोसिएशन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। अधिवेशन में पदाधिकारियों ने डीएम व कोषाधिकारी आशीष के सामने संगठन की लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग रखी। डीएम ने उनका हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान 60 वर्ष आयु पार कर चुके सदस्यों, पति-पत्नी सदस्य, विशेष योगदान देने वाले सहयोगियों को एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्तमान जिलाध्यक्ष डा़ यशवीर सिंह तोमर, सुरेन्द्र पाल जिला मन्त्री को आगामी दो वर्षों के लिए निर्विरोध निर्वाचित किया गया। साथ ही उन्हें आगामी सात दिनों के अंदर कार्यकारिणी सूची बनाने के लिए कहा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र सिंह डबास, ओमपाल मलिक, जयपाल सिंह, यज्ञदत्त शर्मा, शिव ओंकार शर्मा, प्रो़ हरपाल सिंह, यशवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, डा़ जगमोहन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed