फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Results of candidates' hard work today, counting of votes will be monitored by camera

Baghpat News: प्रत्याशियों की मेहनत का परिणाम आज, मतगणना की कैमरे से होगी निगरानी

Fri, 12 May 2023 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
Results of candidates' hard work today, counting of votes will be monitored by camera
-बागपत, बड़ौत, खेकड़ा में सुबह आठ बजे से होगी मतगणना, मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेंगे
विज्ञापन

-पहला परिणाम 11 बजे तक आने की उम्मीद, जुलूस निकालने सहित अन्य पर रहेगी पाबंदी
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तीन नगर पालिका व पंचायतों के 780 प्रत्याशियों की पिछले एक महीने की मेहनत का परिणाम शनिवार को आएगा। इसके लिए बागपत, बड़ौत, खेकड़ा में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके।
यहां नगर पालिका व नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार को एक लाख 69 हजार 117 ने मतदान किया था। इन प्रत्याशियों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और शनिवार सुबह ही मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए बागपत के एसपीसी डिग्री कालेज, बड़ौत में मंडी समिति और खेकड़ा लख्मीचंद पटवारी कालेज में मतगणना स्थल बनाया गया है। यहां निगरानी के लिए सभी नगर पालिका व पंचायतों की टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बताया कि मतगणना स्थल पर मतगणना कार्मिक, मतगणना अभिकर्ता समेत अन्य के मोबाइल रखने पर पाबंदी रहेगी। किसी पर मोबाइल मिलता है तो उसे जमा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-डीएम और एसपी ने मतगणना स्थलों का लिया जायजा
जिलाधिकारी राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन सभी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। वहां कोई भी प्रतिबंधित वस्तु लेकर नहीं आएगा और किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जुलूस निकालने पर होगी कार्रवाई
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि जीतने के बाद कोई भी मतगणना स्थल के पास जुलूस नहीं निकालेगा। वहां किसी तरह से व्यवस्था खराब नहीं की जाएगी। अपने घर जाकर केवल खुशी मना सकते हैं, अगर किसी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
----
सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज बागपत
-नगर पालिका बागपत की मतगणना 10 टेबल पर होगी। इनमें पांच अध्यक्ष तो पांच सभासद के लिए रहेंगी।
-नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी की मतगणना छह टेबल पर होगी। इनमें तीन अध्यक्ष तो तीन सभासद के लिए रहेंगी।
-नगर पंचायत अमीनगर सराय की मतगणना चार टेबल पर होगी। इनमें दो अध्यक्ष तो दो सभासद के लिए रहेंगी।
----
कृषि उत्पादन मंडी बड़ौत
-नगर पालिका बड़ौत की मतगणना 32 टेबल पर होगी। इनमें 16 टेबल अध्यक्ष तो 16 सभासद पद के प्रत्याशियों की मतगणना के लिए रहेंगी।
-नगर पंचायत छपरौली की मतगणना छह टेबल पर होगी, जिनमें तीन अध्यक्ष तो तीन सभासद प्रत्याशियों के लिए रहेंगी।
-नगर पंचायत टीकरी की मतगणना छह टेबल पर होगी, इनमें तीन अध्यक्ष तो तीन सभासद के लिए होंगी।
-नगर पंचायत दोघट की मतगणना भी छह टेबल पर होगी, जिनमें तीन अध्यक्ष तो तीन सभासद के लिए रहेंगी।
--
लख्मीचंद पटवारी कालेज खेकड़ा
-नगर पालिका खेकड़ा की मतगणना 14 टेबल पर होगी, जिनमें सात अध्यक्ष तो सात सभासद के लिए लगाई जाएंगी।
-नगर पंचायत रटौल की मतगणना छह टेबल पर होगी। इनमें तीन अध्यक्ष तो तीन सभासद के लिए रहेंगी।
----
इस तरह हुआ है बागपत में मतदान
नगर निकाय कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
बागपत 43666 28134 64.43
बड़ौत 108233 59917 55.36
खेकड़ा 37861 25653 67.76
अग्रवाल मंडी टटीरी 12352 8495 68.05
अमीनगर सराय 8270 7107 85.94
छपरौली 16887 11485 68.01
दोघट 12589 9467 75.20
टीकरी 12355 8367 67.72
रटौल 15736 10582 67.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed