फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Result released, now it's time for admission in colleges

परिणाम हुआ जारी, अब कॉलेजों में प्रवेश की बारी

Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Result released, now it's time for admission in colleges
बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षाफल घोषित होने के बाद अब विद्यार्थी डिग्री कॉलेजों में प्रवेश करने की तैयारी में जुट गए हैं। छात्र अपने लक्ष्य के अनुसार कोर्स की तैयारी और कालेजों में प्रवेश की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किया गया। परीक्षाफल घोषित होते ही छात्रों ने डिग्री कालेजों में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं डिग्री कालेजों में प्रवेश लेने के लिए जानकारों से सलाह ले रहे हैं। डिग्री कालेजों में अपना पसंदीदा कोर्स करने के लिए छात्र कालेजों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगे हैं। छात्र बागपत के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, सोनीपत और दिल्ली के कालेजों की भी जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बनी रठौड़ा की आकांक्षा शर्मा का कहना है कि वह आगे की पढ़ाई के लिए कालेजों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों के अलावा परिवार के लोगों से कालेजों के बारे में जानकारी कर रही है। फिलहाल आईआईटी की तैयारी कर रही है। जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अंकुश का कहना है कि अभी तय नहीं किया है आगे की पढ़ाई बागपत में करनी है या मेरठ में करनी है। मेरठ विश्वविद्यालय के कालेजों के बारे में जानकारी की जा रही है। खुशी ने बताया कि उसकी गणित और फिजिक्स में रुचि है और इसी क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करेगी। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed