फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Responsibility handed over to officials in elections, action will be taken against negligence

Baghpat News: चुनाव में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, लापवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 18 Mar 2024 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Responsibility handed over to officials in elections, action will be taken against negligence
चुनाव पेज के लिए
विज्ञापन

-कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सभी के साथ बैठक करके दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। चुनाव के लिए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। अलग-अलग व्यवस्थाओं के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया। जिनको कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर दिशा निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को मतगणना एवं प्रशिक्षण केंद्रों पर टेंट, फर्नीचर, बेरिकेडिंग, साउंड व विद्युत व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी। जिला पूर्ति अधिकारी केवी सिंह को प्रशिक्षण, मतदान और मतगणना के दौरान जलपान व्यवस्था, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा को दिव्यांग मतदाताओं के मतदान की सुविधा, जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी को जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी। नोडल अधिकारियों को सहयोग के लिए अपने स्तर से कर्मचारियों की तैनाती कर सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम पंकज वर्मा, सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह, एडीएम नरेंद्र प्रताप सिंह, सभी एसडीएम व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
979 मतदेय स्थलों पर 970210 मतदाता करेंगे मतदान
जिले में तीन विधानसभा बड़ौत, छपरौली, बागपत के 970210 मतदाता, 515 मतदान केंद्रों के 979 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। इनमें 527802 पुरुष मतदाता, 442372 महिला मतदाता, अन्य मतदाता 36, 5722 दिव्यांग मतदाता और 80 से अधिक आयु के 17651 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed