फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Respect for women power in the unique women's program Bemisla Baghpat

बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी कार्यक्रम में महिला शक्ति का सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Respect for women power in the unique women's program Bemisla Baghpat
बागपत। मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलक्ट्रेट लोक मंच में बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ सांसद डॉ. सतपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा महिलाओं का सम्मान जहां होगा, वहां अवश्य तरक्की होगी, इसलिए महिलाओं का सम्मान करना सीखें। उन्होंने डीएम के बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इस अभियान से महिलाओं को सम्मान मिलेगा और संघर्षशील महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। सांसद ने कहा घरों को बेमिसाल बनाना है तो बच्चों को भी अच्छी शिक्षा देनी होगी। बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं। अच्छी नैतिक शिक्षा दें और बेमिसाल बागपत की मुहिम को आगे बढ़ाएं। बागपत का नाम राष्ट्रीय स्तर तक प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर होना चाहिए। सांसद ने कहा बागपत में जल्द ही एक बागपत फेस्टिवल होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बेमिसाल नारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, नेहरू युवा केंद्र, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विभाग आदि विभाग के क्षेत्रों से जुड़ी हुई क्षेत्रीय उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेमिसाल नारियों को भी सम्मानित किया। बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी कार्यक्रम में 1162 महिलाओं की जीवन गाथा प्राप्त हुईं। इनमें से 9 सदस्य टीम ने 13 प्रेरणादायक जीवन गाथाओं का चयन किया। इसमें दर्शना शर्मा मीतली वर्मी कंपोस्ट का कार्य करने में, मधु बैदवान ग्राम धनौरा टीकरी भारतीय महिला तीरंदाज, प्रीमिला सिंह गौरीपुर हबीबपुर योग प्रशिक्षण के लिए , बसंती देवी ग्राम बुढ़सैनी गन्ने की खेती के लिए, सुषमा रानी बड़ौत सोशल वर्कर एवं बिजनैस वुमन, डॉ. नीरा तोमर निदेशक फाउंडेशन, कविता देवी ग्राम बिजवाड़ा बड़ौत प्रथम भारतीय महिला डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर, वंदना गुप्ता बागपत सारथी वेलफेयर फाउंडेशन, प्रीति बागपत सोशल वर्कर अलका रानी, ग्राम डोला आंगनबाड़ी, डोली जाटव निशानेबाजी, अलका ठाकुर खट्टा प्रहलादपुर सोशल वर्कर, ओमबीरी फैजपुर निनाना प्रधानाध्यापक कुंदन लाल जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल फैजुल्लापुर को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बागपत गौरव सम्मान से शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशो तोमर, सीमा तोमर, रेणुका पंवार लोक गायक, पूजा वाकाथन को सम्मानित किया। क्षेत्र में महिलाओं बेटियों को बढ़ावा देने के लिए डॉ. राजपाल सिंह को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोमो लांच होते ही सोशल मीडिया पर छाया
कार्यक्रम में सांसद व डीएम ने बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी पर तैयार किए प्रोमो की लॉन्चिंग की। लॉन्चिंग होते ही सोशल मीडिया पर बागपत की बेटियां छा गई। इस प्रोमो में अच्छा कार्य करने वाली महिला अधिकारी, महिला खिलाड़ी, महिला किसान, महिला रिक्शा चालक आदि को चित्रों के माध्यम से दर्शाया है।
आठ वर्षीय वैष्णवी के संबोधन ने चौंकाया
प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 बिनोली की कक्षा चार की आठ वर्षीय वैष्णवी ने महिलाओं के सम्मान में मंच से संबोधन किया। संबोधन सुनकर सभी दंग रह गए। बच्ची ने सभी का दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताया और सभी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई।

अभी शुरू हुआ है अभियान, इसका कोई अंत नहीं
डीएम ने कहा महिलाएं अपनी जीवन कथाएं अभी भी विकास भवन के प्रथम तल, कमरा नंबर -10 में व सूचना विभाग बागपत के फेसबुक पेज व ट्विटर के माध्यम से भी भेज सकती हैं। यह कार्य अभी शुरू हुआ है, इसका कोई अंत नहीं है। इसलिए जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रेरणा स्रोत, संघर्षशील महिलाओं की चुनिंदा कहानियों को हम संकलित कर बेमिसाल बागपत अद्वितीय नारी के रूप में उन्हें सम्मान देंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से उनके किए कार्यों को प्रचारित किया जाएगा। ताकि उनकी कहानियों से सभी को प्रेरणा मिले और वह भी अच्छा कार्य कर सकें। उनकी सफलता की कहानियों की एक पुस्तक बनाकर उसका भी विमोचन होगा। चुनिंदा कहानियों को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद बागपत का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। उनके फोटो को एक होर्डिंग में संकलित कर प्रयोग होगा। संचालन परियोजना अधिकारी रजनी पुंडीर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed