फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resorting to lies becomes the cause of suffering: Arya Bhushan

झूठ का सहारा बनता है दुखों का कारण : आर्य भूषण

Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Resorting to lies becomes the cause of suffering: Arya Bhushan
-कस्बे के आर्य समाज भवन में हुआ यज्ञ और सत्संग का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के आर्य समाज भवन में रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम में सत्संग, रामायण पाठ और योग अभ्यास भी शामिल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


आर्य भूषण ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें युवराज आर्य यजमान की भूमिका में रहे। रामायण पाठ करते हुए आर्य भूषण ने माता सीता के छल से हरण और रावण को मिले दंड का प्रसंग सुनाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संदेश दिया कि जीवन में कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। आर्य भूषण ने कहा कि झूठ से जीवन में दुख आते हैं, जबकि धर्म के मार्ग पर चलने से ही मनुष्य को वास्तविक सुख की प्राप्ति होती है। शशि आर्य ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शिवम आर्य ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान संजीव जिंदल, प्रेम सिंह मानव, कृष्णपाल वर्मा, प्रदीप मानव, शशि आर्य, प्रमोद आर्य और शकुंतला आर्य सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed