फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolved to follow the thoughts of Maharishi Dayanand

महर्षि दयानंद के विचारों पर चलने का दिलाया संकल्प

Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the thoughts of Maharishi Dayanand
गुरूकुल जिवाना में यज्ञ में आहुति देते छात्र छात्राएं व शिक्षकगण। - फोटो : BARAUT
महर्षि दयानंद के विचारों पर चलने का दिलाया संकल्प
विज्ञापन

बिनौली। चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में मंगलवार को महर्षि दयानंद सरस्वती के 197वें जन्मदिवस पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया।
यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान आचार्य धनकुमार शास्त्री ने कहा कि वैदिक संस्कृति के बिना दुनिया में सुख शांति समृद्धि कायम नहीं हो सकती है। प्रदूषण की समस्या का समाधान भी वैदिक संस्कृति से ही संभव है।
विज्ञापन

मंच के संरक्षक प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि दहेज प्रथा, नशाखोरी, अपराध, जातिवाद, संप्रदायवाद और वृद्ध मां-बाप की सेवा न करना समाज को पतन की ओर ले जा रहा है। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या, दहेज, नशे के खिलाफ लड़ाई, वृद्धों की सेवा करेंगे आदि के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर निदेशक डा सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, हरपाल सिंह आर्य, जितेन्द्र आर्य , पीतम सिंह वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed