फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Resolution of 3 crore 60 lakhs passed in BDC meeting

बीडीसी बैठक में 3 करोड़ 60 लाख के प्रस्ताव पारित किये

Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Resolution of 3 crore 60 lakhs passed in BDC meeting
बिनौली (बागपत)। खंड विकास मुख्यालय बिनौली परिसर में सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न विकास कार्यों के क्रियान्वयन हेतु 3 करोड़ 60 लाख की धनराशि के 60 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन

बैठक का शुभारंभ रालोद के छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने दीप प्रवज्ज्लित करके किया। बीडीओ राजीव कुमार ने गत वर्ष बैठक में पारित हुए प्रस्तावों के अंतर्गत हुए विकास कार्यों का विवरण प्रस्तुत कर पुष्टि की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने कहा कि क्षेत्र में पंचायत निधि से गांवों में अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस बार करीब 60 विकास कार्यों हेतु 3 करोड़ 60 लाख की धनराशि के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में कृषक सेवा सहकारी समिति प्रबंध निदेशक धर्मवीर राणा ने समिति की लाभकारी योजनाओं की जानकारी, एडीओ आइएसबी सचिन कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह व एडीओ एग्रीकल्चर संजय कुमार ने कृषि संबंधित जानकारी दी। बैठक का संचालन योगेंद्र मलिक ने किया बैठक में प्रह्लाद सिंह, पूर्व प्रमुख प्रवीण तोमर, प्रधान वेदपाल धामा, रामपाल हिलवाड़ी, सुरेंद्र सिंह प्रधान, विपिन सोलंकी, डायरेक्टर मनोज कुमार, धर्मेंद्र तोमर, गुड्डू ठेकेदार, प्रशांत अहलावत, विपिन कुमार सहित 85 बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed