फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Republic Day celebrated with gaiety in educational institutions

शिक्षण संस्थाओं में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 27 Jan 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with gaiety in educational institutions
अमीनगर सराय के नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण करते चेयरमैन डा.मांगेराम यादव - फोटो : BAGHPAT
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/चांदीनगर/दाहा/छपरौली। शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। यहां झंडारोहण व राष्ट्रगान हुआ। स्कूलों में बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अजय गोयल ने ध्वजारोहण किया। स्कूल में ऑनलाइन फैंसी ड्रेस, पोस्टर मेकिंग व सेल्फी विद तिरंगा प्रतियोगिता हुई। इसमें आराध्या सिंह, आराध्या सैनी, एकता सिंह, साबरी सैनी समेत अन्य छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के डीएवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मूलचंद व समाजसेवी सुभाष चंद्र ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह व सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल व प्रधानाचार्य मंजू कौशिक ने झंडारोहण किया। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली मेवला में प्रबंधक तेज सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर में चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य उपेंद्र दत्त शर्मा, गजेंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, अंकुश, सुदेश, शीतल, नेहा, प्रतिभा, भूदत्त त्यागी व वैभव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रटौल के मदरसा इस्लामिया उमर फारूक में झंडारोहण किया। अमीनगर सराय क्षेत्र के देवास पब्लिक स्कूल में चेयरमैन ओमकार यादव व स्टाफ ने झंडारोहण किया। उधर, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, नानक चंद सरस्वती विद्या मंदिर, जनता हायर सेकेंडरी स्कूल पूठड़ में झंडारोहण किया गया। देव पब्लिक स्कूल भड़ल में स्कूल के डायरेक्टर राजीव राणा, विपिन राणा, प्रधानाध्यापिका संगीता जैन ने झंडारोहण किया। छपरौली क्षेत्र के सावन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, एंबीशन हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वृहत समाज सुधार इंटर कॉलेज, श्री शांतिसागर दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनता इंटर कालेज लूंब, केटी पब्लिक स्कूल, सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला, जन विजय इंटर कॉलेज कूड़ी-नांगल, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शबगा, ऋषिकुल विद्यापीठ जागोस में ध्वजारोहण का गणतंत्र दिवस मनाया गया।
स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने झंडारोहण किया। माउंट लिटरा स्कूल में संस्थापक हंस जैन, बिजेंद्र जैन, डायरेक्टर हिमांशु जैन, वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रबंध कार्यकारिणी के हर्षित जैन, संजय जैन व प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, सेंट आरवी कांवेंट स्कूल में डायरेक्टर अनुराग जैन, निर्देशिका चारु जैन, निर्दोष शर्मा, चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष डॉ. आरपीएस, सचिव डॉ् मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा, इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य व देवेंद्र आर्य, किडजी प्ले स्कूल में प्रबंधक योगेश गुप्ता, निदेशक ममता गुप्ता, ग्रोवेल गर्ल्स स्कूल में डायरेक्टर विश्वास चौधरी, प्रधानाचार्य कमलदीप जिंदल ने झंडा फहराया।
दिगंबर जैन बाल सदन, 74 यूपी बटालियन एनसीसी के साथ ही जनता वैदिक कॉलेज में प्राचार्य जयकुमार सरोहा, वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. महेश मुछाल, डॉ. किरण गर्ग, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन मधु त्यागी, बावली में शाहिद स्मारक दिल्ली-रोड पर जिला भूतपूर्व सैनिक समिति के पदाधिकारियों मेेें शीशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सचिन ओमप्रकाश, लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम डांगी, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अजय शर्मा, अल्पाइन पब्लिक स्कूल जिवाना, केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी, फतेहपुर पुट्ठी के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में प्रधानाध्यापक मनोज जैन, विनोद कुमार, प्रधानपति मंजू, विकास, महिपाल, धर्मपाल, मनोज, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं, दयानंद बाल विद्या मंदिर में संचालक राजकुमार आर्य, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, सीनियर सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन में अध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण किया। नगरपालिका कार्यालय में चेयरमैन अमित राणा, ईओ अनुज कौशिक, ब्लॉक में बीडीओ ज्योति बाला, कोतवाली में सीओ हरीश भदौरिया, तहसील में एसडीएम सुभाष सिंह, एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार, वन विभाग कार्यालय पर रेंजर राजपाल सिंह ने झंडारोहण किया।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
फोटो- 27केएआर 1,ए,बी
खेकड़ा। गणतंत्र दिवस पर तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने, कोतवाली पर पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने, कृषि विज्ञान केंद्र पर प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी, खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेंद्र धामा, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन संगीता धामा, नगर पंचायत भवन रटौल में ईओ अनिल पंडित, सीएचसी पर डॉ. ताहिर, पशु चिकित्सालय में डॉ. रवीश कसाना, जिला जेल में अधीक्षक बृजेंद्र यादव, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुनील तोमर, जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्य आरके जैन ने ध्वजारोहण किया। सुन्हैड़ा रेलवे हाल्ट पर रेलवे अधिकारी राजरतन, गंगाशरण, समाजसेवी देवेंद्र कुमार और चंद्रपाल ने झंडारोहण किया।
सैनिक भवन पर फहराया झंडा
चांदीनगर। ढिकौली गांव में सैनिक भवन पर पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र तिरंगा झंडा फहराया। अध्यक्ष सूबे सिंह, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, कैप्टन राजसिंह, सूबेदार लच्छीराम, हवलदार ओमकार, सैनिक नरेश ढाका, सूबेदार मेजर बलजोर सिंह मौजूद रहे।

आशा व एनएनएम सम्मानित
बागपत। गणतंत्र दिवस पर सीएचसी सरूरपुर कलां में आशाओं, आशा संगिनी और एएनएम को कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत व डॉ. सत्येंद्र शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यहां डॉ. कुमार अभिषेक, डॉ. रामकुमार, सूबेदार ओमप्रकाश, फार्मासिस्ट मुकेश कुमार, विपिन धामा मौजूद रहे।

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गणतंत्र दिवस पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते चेयरमैन राजु?

बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर गणतंत्र दिवस पर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते चेयरमैन राजु?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed