फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reported to be out of paper created a stir

पेपर आउट होने की सूचना से हड़कंप

Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 18 Mar 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की अंग्रेेजी द्वितीय प्रश्न पत्र के आउट होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेजों में छापामारी के लिए टीमें भेजीं। संयुक्त निदेशक के यहां से भी टीम ने कई जगह छापा मारा। मगर, पेपर आउट होने के बारे में पता नहीं लगा सके।
विज्ञापन


सुबह लगभग दस बजे ग्राम नंगला सिनौली से कुछ लोगों ने जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को दोपहर की पाली में होने वाले इंटरमीडिएट के पेपर के आउट होने की सूचना फोन पर दी। डीएम ने स्वयं को इलाहाबाद बताते हुए डीआईओएस को तुरंत सूचना देने के लिए कहा। 

विज्ञापन


डीआईओएस ने कॉलेज का नाम बताने के लिए कहा, लेकिन लोगों ने नहीं बताया। दोपहर 1.40 बजे फिर अधिकारियों को फोन करके अंग्रेजी का पेपर आउट होने और हल पेपर कॉलेज से बाहर होने की सूचना दी। जबकि पेपर 2 बजे से शुरू होना था। इस पर हड़कंप मच गया। मेरठ से संयुक्त निदेशक ने बागपत में टीम भेजकर नंगला सिनौली, शेरपुर लुहारी के कॉलेजों में छापामार कार्रवाई की। लेकिन टीम के हाथ कहीं से भी कुछ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक आशुतोष भारद्वाज ने बताया कि दोपहर लगभग 2 बजे उन्हें पेपर आउट होने के बारे में एक व्यक्ति ने फोन किया था। उन्होंने तुरंत ही टीमें भेजकर छापामार कार्रवाई कराई। उन्हें कहीं भी कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई। सुबह भी  एक सूचना मिली थी, लेकिन जो पेपर उस समय बताया गया, शाम की पाली में वह पेपर नहीं मिला। किसी के पास हल किया हुआ पेपर होता तो कंट्रोल  रूम के व्हाट्सएप पर भेजा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed