फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report written after three days of visually impaired rape victim

दृष्टि बाधित दुष्कर्म पीड़िता का तीन दिन बाद कराया मेडिकल

Thu, 08 Oct 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Report written after three days of visually impaired rape victim
छपरौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की दृष्टि बाधित महिला के साथ तीन दिन पूर्व एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता पति को लेकर थाने पहुंची, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीसरे दिन पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय दृष्टि बाधित महिला ने बताया कि उसका पति बाजार गया था। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक उनके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तीन दिन तक वह थाने के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनीं। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मीडिया के सामने व्यथा बयान की तो पुलिस हरकत में आई। पीड़िता को मेडिकल के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ बड़ौत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन टीमें गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। दबिश दी गई थी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed