{"_id":"61cb52c4f9c31c29697df8de","slug":"report-on-many-including-the-head-in-the-case-of-the-death-of-the-youth-baghpat-news-mrt5710215151","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में प्रधान सहित कई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में प्रधान सहित कई पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बिहारीपुर के प्रधान सहित अन्य कई पर युवक की पिटाई करने के कारण मौत होने का आरोप
पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तमंचे के साथ पकड़े गए सहारनपुर निवासी युवक की मौत के मामले में बिहारीपुर के प्रधान सहित अन्य कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि युवक के पास तमंचा मिलने पर प्रधान और अन्य ने पिटाई की, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बिहारीपुर के प्रधान देवप्रिय के मकान पर 25 दिसंबर की सुबह युवक पंकज निवासी लखनौती सहारनपुर तमंचे के साथ पहुंचा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। युवक के पास से एक तमंचा के अलावा दो कारतूस और नशे की गोलियां भी मिली थी। पिटाई के कारण पंकज की हालत बिगड़ गई थी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया था। रविवार देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक पंकज के पिता रामपाल ने प्रधान देवप्रिय सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा गया है कि उनका बेटा पंकज प्रधान के घर मजदूरी के लिए गया था। प्रधान देवप्रिय ने अन्य के साथ मिलकर पंकज की पिटाई की, फिर पुलिस के सुपुर्द किया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रधान देवप्रिय को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया गया है।