फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report on four in the case of shooting a teenager

किशोर को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Report on four in the case of shooting a teenager
महावतपुर बावली मेें क्रिकेट खेलते वक्त हो गया था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महावतपुर बावली गांव में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेल रहे किशोर को कुछ युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में किशोर के पिता ने चार युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

मंगलवार की शाम महावतपुर बावली गांव की खोब्बा पट्टी का रहने वाला 16 वर्षीय विपिन पुत्र सुरेंद्र गांव के बाहर स्थित खेल मैदान मेें क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान वहां पर मौजूद युवकों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद युवकों ने विपिन को गोली मार दी थी। सीने में गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। बड़ौत अस्पताल से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया था। उसकी हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। वहीं, इस मामले में उसके पिता सुरेंद्र ने गांव के ही गौरव, हर्ष, प्रणव व हर्ष उर्फ कल्लू को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed