{"_id":"607733998ebc3e8ccd2e3b5c","slug":"report-on-distribution-of-sweets-to-voters-baghpat-news-mrt5344571187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों को लड्डू व कोल्ड ड्रिंक बांटने पर मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों को लड्डू व कोल्ड ड्रिंक बांटने पर मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
वोटरों को मिठाई बांटने पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला एसएसआई ने बताया कि हसनपुर जिवानी गांव की प्रधान पद की प्रत्याशी स्नेह लता के पति जितेंद्र उर्फ बाबूराम अपने समर्थकों के साथ गांव में वोटरों को मिठाई के डिब्बे बांट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल तोमर निवासी हसनपुर जिवानी को 84 किलो लड्डू के साथ गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। जितेंद्र उर्फ बाबूराम तीन-चार समर्थकों के साथ मौके से फरार हो गया। इसके अलावा सिंघावली अहीर पुलिस ने बिलौचपुरा गांव में मतदाताओं को लड्डू व कोल्ड ड्रिंक बांटने के आरोप में दिलशाद, सरदार, इंतजार, खलील, शकील, रियासत, फईम, हजारी, सदाकत, शौकत, अतहर और मोहसिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चोरी का आरोपी पकड़ा
बागपत। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को संतोषपुर-बाघू तिराहे से बली गांव निवासी चोरी के आरोपी अमित को धर दबोचा। उसका एक साथी फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमित से चोरी किया गया मोबाइल और 2500 रुपये बरामद हुए हैं। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।