{"_id":"67534b894476715a4f074b53","slug":"report-of-building-a-house-was-filed-on-complaint-of-cleaning-pond-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-122857-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तालाब सफाई की शिकायत पर लगाई मकान बनाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तालाब सफाई की शिकायत पर लगाई मकान बनाने की रिपोर्ट
Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
बागपत। आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। ऐसे ही तालाब सफाई की एक शिकायत में मकान बनाने की रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया गया। भाजपा नेता ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मामले की शिकायत डीएम से कर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद डीएम ने जांच बैठा दी है।
मेवला गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील व ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराकर सुंदरीकरण की मांग की थी। इसकी आईजीआरएस पर शिकायत की थी, लेकिन मामले की सुनवाई तक नहीं की गई और विभाग द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगा दी। जब शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर देखा तो फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण करने का पता चला।
निस्तारण में बिनौली ब्लॉक के तमेलागढी गांव निवासी यशवीरी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्र दिखाते हुए आवास बनाने की रिपोर्ट लगाकर मामला निस्तारित कर दिया गया। फर्जी रिपोर्ट लगाने के बाद शिकायतकर्ता ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने समस्या रखी। डीएम ने मामले काे देखा और कलक्ट्रेट प्रभारी व आईजीआरएस पोर्टल के प्रभारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।