फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   report lodge.

रठौड़ा में फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
report lodge.
रठौड़ा में फायरिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के रठौड़ा गांव में रविवार की रात में बदमाशों ने ुफायरिंग करते हुए घर में घुसकर दुल्हन को उठाने की कोशिश की । गांव के लोगों के एकत्र होने पर बदमाशों को भागना पड़ा। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने रात में दबिश दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे।
इसमें सुधीर पुत्र बल दौर निवासी मोहल्ला सादल गंज थाना नुक्कड़, जिला सहारनपुर ने थाना छपरौली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन शादी 14 फरवरी 2020 को झिंझाना शामली के मैरिज होम में रोहित पुत्र देवेंद्र निवासी राठौड़ा छपरौली बागपत के साथ हुई। छह हथियारबंद बदमाश रूमन की ससुराल रठौडा पहुंचे। जहां पर रात के समय 9 बजे के करीब अज्ञात बदमाशों ने हवा में हथियार लहराते हुए जबरन घर में घुसकर रूमन के साथ खींचतान व उठाकर ले जाने की नाकाम कोशिश की । शोरगुल सुनकर मोहल्ले व परिवार के सदस्य मौके पर एकत्रित हो गए । लोगों को देखकर बदमाश हथियारों के बल पर फायर करते हुए नवविवाहिता को उठाकर ले जाने की धमकी देकर फरार हो गए । इनमें से चार बदमाशों की पहचान रूमन ने विक्की पुत्र भोपाल निवासी शुक्रताल अजीत पुत्र राज सिंह निवासी शुक्रताल शुभम पुत्र जोगिंद्र निवासी मीरपुर राजन पुत्र मदन निवासी रोशनपुर की पहचान की और दो अज्ञात की पहचान नहीं हो सकी। रूमन के भाई सुधीर पुत्र बल जोर ने थाना छपरौली में चार बदमाशों को नामजद कर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया विक्की पुत्र भोपाल ,अजीत पुत्र राम सिंह निवासी शुक्रताल, शुभम पुत्र जोगिंदर निवासी मीरपुर, राजन पुत्र मदन निवासी रोशनपुर तथा दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम लगाई। टीम ने रात्रि में भी कई स्थानों पर दबिश दीस लेकिन सफलता नहीं मिली। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed