फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against three including Fatehpur's husband of Pradhan

फतेहपुर की प्रधान के पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three including Fatehpur's husband of Pradhan
अमीनगर सराय। फतेहपुर में सदमे से हुई सब्जी विक्रेता की मौत के मामले में ग्राम प्रधान के पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने व छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक की पत्नी की ओर से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

21 मई को फतेहपुर ग्राम प्रधान और गांव ही सब्जी विक्रेता अनिल के बीच विवाद हो गया था। ग्राम प्रधान ने थाना सिंघावली अहीर पर अनिल व उसके दो बेटों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अनिल काफी तनाव में था। परिजनों के मुताबिक बुधवार की रात इसी सदमे में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को अनिल का शव सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया था और पुलिस पर सही कार्रवाई करने आ आरोप लगाते हुए नारेबाजी भी की थी। शुक्रवार को मृतक अनिल की पत्नी सुमन ने सिंघावली अहीर थाने पर प्रधान के पति और दो अन्य लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवि प्रकाश ने बताया कि इस तहरीर पर पुलिस ने महिला प्रधान के पति सुनील पुत्र धर्मपाल के अलावा कृष्ण पुत्र रोहताश व सुशील पुत्र हरपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed