फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against the officer posted in the CO office and his family

सीओ कार्यालय में तैनात दरोगा और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Report filed against the officer posted in the CO office and his family
बागपत। खेकड़ा सीओ कार्यालय में तैनात बुलंदशहर निवासी दरोगा सुनील कुमार और उसके परिजनों के खिलाफ अलीगढ़ की युवती ने कई आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी के आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उसकी फेसबुक पर खेकड़ा सीओ कार्यालय में तैनात बुलंदशहर निवासी दरोगा सुनील कुमार से दोस्ती हो गई। आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी शादी नहीं की तो उसने एसपी के पास पहुंचकर शिकायत की। एसपी के तलब करने पर आठ अप्रैल 2021 को दरोगा ने अलीगढ़ के आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। आरोप है कि दरोगा उसे अपने घर लेकर नहीं गया। वह 22 अप्रैल को दरोगा के घर पहुंची तो उसकी पिटाई की। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी गई। उसने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया क बृहस्पतिवार को महिला थाने में इस मामले में आरोपी दरोगा सुनील कुमार के खिलाफ यौन शोषण और उसके परिजनों पर मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed