फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against the notorious Anuj Barkha and his candidate brother

कुख्यात अनुज बरखा व उसके प्रत्याशी भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the notorious Anuj Barkha and his candidate brother
वाजिदपुर का मामला, मतदाताओं को लुभाने के लिए बांट रहे थे शराब
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर भी की माहौल खराब करने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कुख्यात अनुज बरखा व उसके भाई वाजिदपुर में प्रधान पद के प्रत्याशी अश्वनी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन और मतदाताओं को शराब बांटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उधर, गांव के कुछ ग्रामीणों ने सीएम पोर्टल पर दोनों भाइयों के खिलाफ गांव का माहौल खराब करने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कुख्यात अनुज बरखा का छोटा भाई अश्वनी कुमार वाजिदपुर गांव में ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ रहा है। दोनो भाई अपने समर्थकों के साथ वाजिदपुर गांव में मतदाताओं को शराब बांट रहे थे। इसकी सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो जांच में आरोप सही मिला। इस पर पुलिस ने अनुज बरखा व उसके भाई अश्वनी और आठ से दस अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। उधर, गांव के कुछ लोगों ने सीएम पोर्टल पर अनुज बरखा की शिकायत की है। इसमें बताया कि अनुज पर तीस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है और वह गांव में खुला घूम रहा है। वह मतदाताओं पर अपने भाई के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

लड्डू बांटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत। जिला पंचायत वार्ड नौ के प्रत्याशी हरेंद्र पुत्र सरदार सिंह निवासी बावली अशोक पुत्र सुखवीर, जितेंद्र पुत्र धर्मपाल, अक्षय पुत्र धीर सिंह निवासीगण बावली व जय कुमार पुत्र सुरेश निवासी गूंगाखेडी के खिलाफ मतदाताओं को लुभाने के लिए लड्डू बांटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके अलावा मलकपुर गांव में भी लड्डू बांटने में कृष्णपाल पुत्र महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed