फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against nine in JV College case

जेवी कॉलेज प्रकरण में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Report filed against nine in JV College case
बुधवार को कुछ लोगों ने प्राचार्य कक्ष में की थी तोड़फोड़ की कोशिश और अभद्रता
विज्ञापन

प्रबंध समिति ने एसडीएम व सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज मेें बुधवार को कॉलेज प्राचार्य और स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा तोड़फोड़ की कोशिश करने के मामले में नौ लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने एसडीएम दुर्गेश मिश्र व सीओ आलोक सिंह से मिलकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को जनता वैदिक कॉलेज में प्राचार्य डा नरेंद्र सिंह सहित स्टाफ के साथ 20 से 25 लोगों ने कॉलेज में घुसकर अभद्रता की थी। प्राचार्य कक्ष में तोड़फोड़ की कोशिश भी की थी। पुलिस के आने पर आरोपी भाग निकले थे। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य ने कोतवाली में तहरीर दी थी और एसडीएम व सीओ को फोन कर अवगत कराया था। इस संबंध में बृहस्पतिवार को कॉलेज की प्रबंध समिति के वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा, बुद्ध सिंह वाजिदपुर, सोदान सिंह, देवेंद्र सिंह मलकपुर, नरेंद्र सिंह गुराना, तेजपाल प्रधान, गुलवीर, भोपाल सिह, महक सिंह लुहारी आदि एसडीएम व सीओ से मिले और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम व सीओ ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। इस संबंध में
विज्ञापन

उधर, कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि प्राचार्य की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुए है, उनमेें हरीश वीर, कृपाल सिंह, जयवीर सिंह, सत्य नितिन, देवेंद्र सिंह सोलंकी, अमरदीप, कपिल राठी, राजवीर, बिजेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed