फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Renuka Pawar, singer, singing the song '52 Gaz Ka Daman', was chosen as the best singer

‘52 गज का दामन’ गाने वाली रेणुका पंवार चुनीं गई बेस्ट सिंगर

Tue, 16 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Renuka Pawar, singer, singing the song '52 Gaz Ka Daman', was chosen as the best singer
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकि के साथ रेणुका पंवार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। खेकड़ा की होनहार गायिका रेणुका पंवार को हरियाणवी गीत ‘52 गज का दामन’ की सफलता के बाद बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें खिताब दिया गया।
विज्ञापन

हरियाणवी और पंजाबी सिनेमा में होनहार रेणुका पंवार ने अपनी पहचान बनाई है। भाई विक्की पंवार ने बताया कि दिल्ली में समाचार पत्र समूह की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में रेणुका को बेस्ट फीमेल सिंगर कैटेगरी में अवार्ड दिया गया है। उनके गाए गीतों को युवाओं ने खूब पसंद किया है। ‘52 गज का दामन’ गाने में हरियाणवी स्टार अमर जाजी और प्रांजल दहिया ने अभिनय किया है। गीतकार सोनीपत निवासी मुकेश जाजी की भी सराहना की गई।
विज्ञापन

विक्की पंवार का कहना है कि रेणुका को बचपने से ही गुनगुनाने का शौक था। त्योहारों पर वह भजन गाती थी, इसके अलावा स्कूली कार्यक्रमों में उसकी आवाज को खूब पसंद किया जाता था। शुरूआत में उसने गाने की इच्छा जाहिर की थी। माता-पिता ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रेणुका पंवार का कहना है कि उसका सपना बॉलीवुड के लिए गाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed