फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remembered Pandit Madan Mohan Malaviya

याद किए गए पंडित मदन मोहन मालवीय

Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Remembered Pandit Madan Mohan Malaviya
जिले भर में मनाई गई पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। परशुराम संघ की ओर से शुक्रवार को पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती मनाई गई। पंडित राम शंकर शुक्ला व पंडित नीरज शास्त्री ने मंत्रोच्चार कर हवन किया। ब्राह्मण समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। उधर, बड़ौत और खेकड़ा में भी कार्यक्रम हुए।
परशुराम भवन में आयोजित कार्यक्रम में नरेश कुमार शर्मा पंडित मदनमोहन मालवीय के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरांत ब्राह्मण समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। पंडित चंद्रमोहन शर्मा को परशुराम रत्न के अलावा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, जिला बार एसोसिएशन के जिलामंत्री रामपाल शर्मा को श्री परशुराम गौरव से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष विजय कौशिक, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष श्री सुरेशचंद्र कौशिक, राजपाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नरेन्द्र पाल शर्मा, अजय शंकर, राकेश मोहन, गगन गोड पवन शर्मा, अजय कौशिक, हरेंद्र दीक्षित, प्रशांत शर्मा, हिमांशु, पुनीत शर्मा, सतीश चन्द्र शर्मा, सत्यवीर शर्मा, सतेंद्र, आकाश, आयुष, चन्द्र दत्त शर्मा मौजूद रहे। उधर, सांकरौद गांव में महासभा के युवा जिलाध्यक्ष दुष्यंत के आवास पर पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की ओर से भी हवन किया गया। यज्ञ के उपरांत महासभा के कार्यकर्ताओं ने पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महासभा के संरक्षक जगबीर शर्मा, धर्मपाल शर्मा, पाले शर्मा, महेश शर्मा, रविंद्र, कल्लू, अभिषेक शर्मा, विनोद शर्मा, पंडित संदीप शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शुक्रवार को श्री सनातन धर्म ठाकुर मंदिर में मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा, नगर अध्यक्ष रजनीश कौशिक ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय के द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही हम देश व समाज की सेवा कर सकते हैं। अजय राज शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज वत्स, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव भारद्वाज, महामंत्री आचार्य उमेश कौशिक, उपाध्यक्ष अजय राज शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, हरिमोहन शर्मा, राहुल शर्मा, सचिन शास्त्री, आचार्य प्रवीण पुलत्स्य, रवि पालीवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। खेकड़ा नगर में पंडित डालचंद ने उनके नाम से ही महामना मालवीय इंटर कालेज और महामना मालवीय डिग्री कालेज की स्थापना कराई थी। सभी ने महामना के दिखाए मार्ग पर चलकर शिक्षण संस्थाओं की स्थापना कराने का संकल्प लिया। इस दौरान पंडित ओम दत्त, शिव कुमार, सतीश कौशिक, ब्रह्मपाल कौशिक, सतपाल दरोगा, नारायण शर्मा, अनिल कुमार, देवेंद्र कौशिक, सतवीर दरोगा, हरीश शर्मा, गुड्डू पंडित, कपिल पंडित, राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम जी ट्रस्ट ऑफ इंडिया, मुकेश शर्मा, पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed