फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remember the formulas in mathematics, only then you will get more marks.

Baghpat News: गणित में सूत्रों को जरूर रखे याद, तभी मिलेंगे अधिक अंक

Sun, 04 Feb 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 04 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Remember the formulas in mathematics, only then you will get more marks.
बागपत। गणित विषय में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सूत्रों का ज्ञान जरूरी है। बिना सूत्रों के अभ्यास के गणित के सवालों का उत्तर देना कठिन होता है। विशेषज्ञ छात्रों को गणित की तैयारी करते समय सूत्रों को याद करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि सूत्रों का ज्ञान होने पर गणित में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। सूत्रों का ज्ञान कम होने पर छात्रों को गणित का पेपर कठिन लगता है। शिक्षकों का कहना है कि प्रश्न को हल करने से पहले सूत्रों को रटने के बजाए उनका अभ्यास करें और प्रश्न से संबंधित उदाहरण के माध्यम से प्रश्नों को समझने का प्रयास करना चाहिए। सूत्रों का बार-बार लिखकर याद करने का प्रयास करें। इससे याद करने में आसानी रहेगी और परीक्षा तैयारी भी बेहतर होती है।
विज्ञापन

--- ऐसे करें गणित की तैयारी
- गणित की तैयारी करते समय सूत्रों का अभ्यास करें।
- सूत्रों को रटने के बजाए सवाल हल कर समझने का प्रयास करें।
- हमेशा अपने उत्तर को साफ-सुथरा लिखे।
- अधिक परेशानी आने पर विषय विशेषज्ञ की राय लें।
- गणित का जितना अभ्यास करेंगे, गणित उतना ही सरल हो जाएगा।
- गणित ही एक ऐसा विषय है। जिसमें शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। गणित व साइंस पढ़ने वाले छात्रों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाना आसान होता है। - प्रमोद कुमार विश्नोई
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणित के विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सूत्रों का ज्ञान होने अनिवार्य है। सूत्रों का ज्ञान होने पर परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। - अशोक पंवार
- गणित के पेपर में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए किताबों में दिए गए उदाहरण का अभ्यास कर उनसे प्रश्नों को समझने का प्रयास करना चाहिए। - सोनू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed