फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Religious places will open with restrictions

पाबंदियों के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल

Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Religious places will open with restrictions
बागपत/बड़ौत। जिले के अधिकतर धार्मिक स्थल सोमवार से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। मगर, एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगाई गई है। रविवार को सभी वर्गों के धार्मिक स्थलों पर इसकी तैयारी की गई। साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

पांच से ज्यादा नमाजी नहीं आएंगे
शहर काजी हबीबुर्रमान ने बताया कि मस्जिद में वजू नहीं होगी। नमाजी अपने घर से वजू करके आएंगे। मस्जिदों के शौचालयों पर ताले लगवा दिए गए हैं। नमाजियों को अपने घर से ही मुसल्ला (नमाज पढ़ने वाला कपड़ा) लेकर आना होगा। बिना मास्क के मस्जिद में किसी की एंट्री नहीं होने दी जाएगी। नमाज पढ़ने के लिए एक साथ पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं होंगे। एक-दूसरे के साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कंटेनमेंट पर फैसला प्रशासन करेगा
कंटेनमेंट जोन के धार्मिक स्थलों पर फैसला प्रशासन करेगा। जिला प्रशासन के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को स्पष्ट तौर पर बता दिया गया है।
प्रसाद व माला भी नहीं चढ़ा पाएंगे
बड़ौत नगर के रेलवे स्टेशन स्थित मां दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित आकाश भारद्वाज और अमित भारद्वाज ने बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। पूरी तैयारी की गई है। मंदिर परिसर में शारीरिक दूरी के नियम के मद्देनजर स्टीकर लगाए जा रहे हैं। पंचवटी मंदिर के पुजारी पंडित कुुंदन भारद्वाज बताया कि मंदिर परिसर की हर वस्तु को सैनेटाइज करने का काम किया जा रहा है। मंदिर में भक्त सामूहिक पूजा नहीं कर पाएंगे। प्रसाद व माला भी नहीं चढ़ा पाएंगे। मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही सबको मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं खुलेगा पुरा महादेव मंदिर
बालैनी। श्रद्धालुओं के लिए जिले के पुरा गांव स्थित पुरा महादेव मंदिर नहीं खोला जाएगा। मंदिर कमेटी का कहना है कि अभी कुछ और इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed