फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Religion teaches the art of living

जीने की कला सिखाता है धर्म

Fri, 29 Dec 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 29 Dec 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Religion teaches the art of living
मुन्नालाल एंक्लेव में जैन मुनियों की आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जैन मुनि आचार्य विराग सागर और उनके शिष्य जैन मुनि विहर्ष सागर जी महाराज ने 81 संतों के साथ शहर में मंगल प्रवेश किया। आचार्य श्री ने कहा संसार रूपी वैतरणी को केवल धर्म के नाम से ही पार किया जा सकता है।
विज्ञापन


शहर में बृहस्पतिवार को जैन संतों के समूह ने मंगल प्रवेश किया। उनका बैंडबाजे से स्वागत किया । जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न धार्मिक गीतों के साथ उन्हें जैन मंदिर में लाया गया। दिगंबर जैन धर्मशाला में मुनिराजों के समूह आहार का आयोजन किया ।
विज्ञापन


समाज के लोगों ने जगह-जगह आरती कर पूजा अर्चना की। फूलों से उनका स्वागत किया। आचार्य विराग सागर जी महाराज ने कहा कि वास्तव में धर्म हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। जब कभी हमारे जीवन में विसंगति आती है तो केवल धर्म के मार्ग पर चलकर हम उसे दूर कर सकते हैं। उन्होंने कहा लाखों योनियों में विचरण करने के बाद बड़े पुण्य कर्म के उदय से हमें मानव शरीर प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म के बताए मार्ग पर चलकर हम अपने इस भव को भी सार्थक करते हैं। उन्होंने कहा कि केवल धर्म के मार्ग पर चलकर ही हम संसार रूपी वैतरणी को पार कर सकते हैं। इसमें प्रहलाद जैन, आनंद जैन, शिखर चंद जैन, राकेश मित्तल, प्रमोद जैन, पंडित हंसराज जैन, अशोक कुमार, मयंक जैन, सुनील जैन चक्की वाले, जिनेंद्र जैन, शिवकुमार गुप्ता, अनिल जैन मौजूद रहे। शहर में मंगल प्रवेश के बाद जैन संतों का जत्था सरुरपुर कलां के लिए पद विहार किया। जहां से वह धर्म नगरी बड़ौत में जाएंगे। जैन संतों का बीच रास्तों में समाज के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed