फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief from rain, gold for sugarcane and paddy

बारिश से मिली राहत, गन्ना और धान के लिए सोना

Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, gold for sugarcane and paddy
बारिश से मिली राहत, गन्ना और धान के लिए सोना
विज्ञापन

बागपत। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। चार घंटे बारिश हुई। किसानों के चेहरे खिल गए। गन्ना और धान की फसल को लाभ होगा।
सोमवार रात में जिले मे हल्की बरसात के बाद मंगलवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बरसात हुई। बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली है। बरसात के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। बरसात से धान और गन्ने की फसल के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। समय पर बरसात होने से इस बार धान व गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा। बरसात होने से किसानों को धान की फसल के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। जिला कृषि अधिकारी डॉ सूर्य प्रताप का कहना है कि समय पर बरसात होने से धान की पैदावार में बढ़ौत्तरी होगी, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

जलभराव से लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा
जलभराव से मुश्किलें भी खड़ी हो गई। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडग़ा। नगर के आर्य नगर कालोनी, पुराना कस्बा, नगर के राष्ट्र वंदना चौक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, बागपत सोनीपत मार्ग तथा मेरठ-बागपत पर जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

रटौल के किसान बिल्लू चौधरी का कहना है कि बारिश से धान की फसल को काफी फायदा होगा। बागान मालिक बाबू का कहना है कि बारिश से आम की मिठास बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed