फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Relief from heavy rain, roads became ponds

झमाझम बारिश से गर्मी के तेवर पड़े ठंडे

Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain, roads became ponds
बागपत में देर रात बारिश के बीच हाईवे से गुजरता युवक - फोटो : BAGHPAT
बागपत/खेकड़ा। जिले भर में शनिवार शाम से रात भर हुई बारिश के बाद तापमान गिरा है, जिससे लोगों को पिछले कई दिनों से होने वाली उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद नगर की गलियों में जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार शाम आसमान में काले घने बादल छाने के बाद तेज बारिश हुई, जो रात भर रुक रुककर होती रही। बारिश से पारे में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों में जलभराव होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव होने से नगर की गलियों व सड़कों पर कीचड़ फैल गई और गंदगी होने के कारण लोगों को गलियों से गुजरने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार को भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

उधर, खेकड़ा में शनिवार रात से रविवार सुबह तक झमाझम बारिश हुई। जगह-जगह मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पडा। खेकड़ा में पाठशाला रोड, रेलवे रोड, जैन कालेज रोड जलभराव हो गया। वहीं किसान देशपाल सिंह, सुरेंद्र धामा, प्रमोद धामा, महेंद्र सिंह, महक सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि बारिश को फसलो के लिए लाभदायक बता रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद खिले किसानों के चेहरे
बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए। फिलहाल धान की रोपाई चल रही है। इसके अलावा बारिश ज्वार व ईख की फसल के लिए काफी लाभदायक बताई है। कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के वैज्ञानिक अंकिता नेगी ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। अभी बारिश होने की संभावना बताई गई है। धान की फसल की रोपाई चल रही है, बरसात से किसी भी फसल को नुकसान नहीं है।

बारिश से गिरी छत, एक युवक घायल
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में बारिश से एक मकान की छत भरभराकर गिर गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। लहचौड़ा गांव के रहने वाले सचिन पुत्र रामटेक ने बताया कि शनिवार रात तेज बारिश हुई थी। रविवार सुबह वह मकान के पास खड़ा था, अचानक छत गिर गई। मलबे की चपेट में आने से वह घायल हो गया। ग्रामीणों ने छत गिरने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed