Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Regular reading of spiritual texts is essential: Sanyuktanand

आध्यात्मिक ग्रंथों का नियमित पाठ जरूरी : संयुक्तानंद

Sun, 29 Nov 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Regular reading of spiritual texts is essential: Sanyuktanand
चिन्मय मिशन के ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे अध्याय का विवेचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चिन्मय मिशन के तत्वावधान में साकेत स्थित शिव मंदिर के सत्संग भवन में आयोजित ज्ञानयज्ञ के चौथे दिन बोकारो से आए स्वामी ने भागवत कथा के दूसरे अध्याय पर प्रवचन दिए। उन्होंने मुक्त पुरुष की महत्ता बताते हुए कहा कि आत्मानुभूति प्राप्त मुनि अपनी इंद्रियों को उसी प्रकार समेट लेता है। जैसे कछुआ अपने अंगों को समेट लेता है। मुक्त पुरुष बाहरी विषयों के बजाय अपने आत्म स्वरूप में रमण करता है।


स्वामी संयुक्तानंद ने कहा कि मनुष्य को अपने मन में सदैव अच्छी वृत्तियों और सकारात्मक विचारों को स्थान देना चाहिए। इसके लिए आध्यात्मिक ग्रंथों का नियमित पाठ और स्वाध्याय आवश्यक है। आत्मचिंतन और साधना के माध्यम से व्यक्ति अपने मन को नियंत्रित कर सकता है और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में आगे बढ़ सकता है। प्रातः कालीन सत्र में ध्यान और निर्वाण षट्कम के माध्यम से आध्यात्मिक विषयों पर प्रवचन हुआ। कार्यक्रम में एमपी सिंह, मनोज गौतम, प्रदीप शर्मा और ब्रह्मचारिणी मंदाकिनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed