{"_id":"66a191b5510c19a0b4020d24","slug":"registration-center-for-application-of-personal-examination-of-up-board-has-been-determined-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-115915-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन को पंजीकरण केंद्र निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यूपी बोर्ड की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन को पंजीकरण केंद्र निर्धारित
Thu, 25 Jul 2024 05:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की व्यक्ति परीक्षा के आवेदन के लिए पंजीकरण केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 11 पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र पर हाईस्कूल के 150 और इंटरमीडिएट के 150 विद्यार्थियों के आवेदन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट की पत्राचार की परीक्षा के लिए चार केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पंजीकरण केंद्रों के प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों का पंजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और आवेदन और अभिलेखों की जांच के बाद ही वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
व्यक्तिगत परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज दाहा, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बावली, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज जहानगढ़ दौझा, राजकीय हाईस्कूल अहेड़ा, राजकीय हाईस्कूल बदरखा, राजकीय हाईस्कूल मवींकला, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर, राजकीय हाईस्कूल तुगाना को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन के लिए पंजीकरण किया गया है। इन पंजीकरण केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1650-1650 विद्यार्थियों को आवेदन की अनुमति रहेगी।
पत्राचार की परीक्षा के लिए बनाए गए पंजीकरण केंद्र
इंटरमीडिएट की पत्राचार की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आदर्श इंटर काॅलेज डौला, श्री यमुना इंटर काॅलेज बागपत, जनता वैदिक इंटर काॅलेज बड़ौत और जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर काॅलेज बड़ौत को पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 600 परीक्षार्थी को आवेदन की अनुमति रहेगी।