फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Register till 11th October for admission in 11th

11वीं में प्रवेश के लिए 11 अक्तूबर तक कराएं पंजीकरण

Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Register till 11th October for admission in 11th
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षा देने वाले छात्रों का 11वीं कक्षा में प्रवेश व पंजीकरण के लिए समय सीमा निर्धारित कर दिया है। परिषद ने हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रवमेंट की परीक्षा देने वाले छात्रों के अग्रिम पंजीकरण एक अक्तूबर और कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों का शुल्क जमा कर तीन अक्तूबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं के एक अक्तूबर तक प्रवेश व उनके अग्रिम पंजीकरण किए जाएंगे। इसके लिए प्रति छात्र का 50 रुपये शुल्क कोषागार में जमा करना होगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कोषागार में जमा किए गए शुल्क का चालान का विवरण व पंजीकरण आवेदन पत्र तीन अक्तूबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसके अलावा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश लेने वाले छात्रों का शुल्क भी एक अक्तूबर कर कोषागार में जमा करने के उपरांत तीन अक्तूबर तक चालान का विवरण और आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस बारे में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर प्रधानाचार्यों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed