{"_id":"6237606bd5cc96481735405b","slug":"refusing-to-go-with-wife-young-man-cut-his-hand-baghpat-news-mrt581065276","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ चलने से इंकार करने पर युवक ने चाकू से हाथ काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ चलने से इंकार करने पर युवक ने चाकू से हाथ काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। मायके गई पत्नी ने साथ चलने से इंकार किया तो युवक ने अपना हाथ चाकू से काट लिया। महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है।
शामली थाना क्षेत्र के एक युवक की चार साल पूर्व दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ शादी हुई थी। तीन माह पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद युवती अपने मायके आ गई थी। युवक अपनी पत्नी को लेने कई बार ससुराल आया लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। शनिवार को युवक एक बार फिर पत्नी को लेने उसके गांव पहुंचा। युवती के इंकार करने पर उसने सब्जी काटने के चाकू से अपना हाथ काट लिया। युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी कोशलेद्र सिंह ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
साधु की हत्या का खुलासा नहीं
दोघट। निरपुड़ा गांव के जंगल में साधु की हत्या मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। मृतक साधु के शव को पोस्टमार्टम के बाद भूमिया मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई। शुक्रवार रात्रि भूमिया मंदिर कुटी में रह रहे साधु लालगीरी की हत्या कर दी गई थी। उसके साथी साधु महेशनाथ ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कोशलेंद्र सिंह ने बताया कि कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।