{"_id":"5a1b10ff4f1c1b8b688b5127","slug":"refuse-to-take-dowry-returned-check-of-15-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लेने से इनकार, 15 लाख का चेक लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज लेने से इनकार, 15 लाख का चेक लौटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नितिन को आशीर्वाद देतीं परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दहेज के लोभी लोगों के लिए जिले के गांव गुराना के नितिन तोमर ने अनूठी मिसाल पेश की है। शादी से पहले ससुराल पक्ष के लोग उसे रोकने की रस्म के लिए पहुंचे तो उसने साफ कह दिया कि यदि दहेज दिया तो वह शादी नहीं करेगा। यही नहीं, उसने वधू पक्ष की ओर से दिए गए 15 लाख रुपये का चेक लेने से इनकार कर दिया। युवक के निर्णय से पूरा गांव हैरान रह गया। सभी ग्रामीणों ने उसके निर्णय को सराहा।
नितिन तोमर सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर पद पर उड़ीसा में तैनात है। कुछ माह पूर्व उसकी शादी ढिंगावली गांव जनपद शामली में तय हुई थी। हाल ही में वह छुट्टियों पर आया हुआ है। सोमवार को नितिन की शादी है।
रविवार को लड़की पक्ष लोग गुराना गांव लड़के को रोकने के लिए आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम के तहत जब पूरी रस्म पूरी होने के बाद लड़की पक्ष के लोग नितिन को दहेज में 15 लाख रुपये का चेक देने लगे तो लड़के ने साफ तौर पर दहेज में आए चेेक को लेने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, उसने लड़की पक्ष के लोगों को यहां तक कह डाला कि यदि उन्होंने किसी भी रूप से दहेज देने की कोशिश की तो वह शादी नहीं करेगा। युवक के निर्णय से खुश ससुराल पक्ष के लोग सोमवार को गांव में बरात लेकर आएंगे।
इस बारे में ग्राम प्रधान रणधीर सिंह से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि आज लोग दहेज के लिए शादी करने तक इंकार कर देते है। शादी के बाद भी युवतियों की जान तक ले ली जाती है। ऐसे माहौल में इस युवक ने बेहतरीन मिसाल पेश की है।
शादियां टूटते देखी हैं, इसलिए ऐसा किया
नितिन का कहना है कि समाज में दहेज एक कुप्रथा है। इसी के कारण उसके कई परिचित और दोस्तों की शादियां टूट चुकी हैं। उन्होंने दहेज प्रथा का पुरजोर विरोध किया। दादा ओमपाल, हनी, अंकुर, सुधीर, उधम सहित अन्य ने भी नितिन के निर्णय पर खुशी जाहिर की।