फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recovery stopped broke bridge

वसूली रोकी तो तोड़ दिया पुल

Sat, 09 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 09 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Recovery stopped broke bridge
बागपत-मेरठ मार्ग पर जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : amar ujala
बागपत में यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित निवाड़ा पुल की मरम्मत के कारण यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बनाए गए अस्थायी पुल पर वसूली रोकी तो ठेकेदारों ने पुल को ही तोड़ दिया। अस्थायी पुल से वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। इससे सोनीपत मार्ग पर एक बार फिर से जाम लगने लगा है।
विज्ञापन


15 दिन पूर्व निवाड़ा पुल की मरम्मत के कारण यातायात को सुचारु कराने के लिए यमुना में अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदारों को पुल बनाने का पैसा नहीं मिला तो ठेकेदारों ने वाहनों से अवैध वसूली शुरू कर दी। हल्के वाहन से 100 रुपये और भारी वाहन से 500 रुपये तक लिए जाने लगे। वाहन चालकों ने इसका जमकर विरोध किया। लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से वसूली कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वसूली को रुकवा दिया। इस दौरान पुल बनाने वाले ठेकेदारों ने प्रशासन से पुल के निर्माण में आया खर्च देने की भी मांग की। मगर, कहीं से भी कोई बजट देने को तैयार नहीं हुआ। आरोप है कि ठेकेदार ने फिर से वसूली शुरू की तो पुलिस ने फिर सख्ती दिखाई। गुस्से में आकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों ने पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। यहां तक कि पुल को बीच से खोद डाला। इससे वाहनों का आवागमन रुक गया। एक ओर से चलने के कारण सोनीपत रोड पर फिर से जाम लगने लगा। शुक्रवार को लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवाड़ा पुल की मरम्मत करा रहे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुल का निर्माण किसने कराया? क्यों कराया? उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यातायात को निकालने के लिए उनके पास डीएम के दो ही आर्डर हैं। एक में तो आधे-आधे पुल की मरम्मत करके एक ओर से वाहनों को निकालने के आदेश हैं, दूसरा शामली से ही वाहनों का रूट डायवर्जन कर जाम की समस्या खत्म किए जाने के आदेश हैं। अस्थायी पुल से किसी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed