फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recovery of 21.62 lakh Samman Nidhi from 267 ineligible farmers

Baghpat News: 267 अपात्र किसानों से सम्मान निधि के 21.62 लाख की रिकवरी

Wed, 28 Aug 2024 03:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 28 Aug 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Recovery of 21.62 lakh Samman Nidhi from 267 ineligible farmers
बागपत। जिले में लगातार अपात्र किसान मिल रहे हैं। ऐसे 267 किसानों से 21 लाख 62 हजार रुपये की रिकवरी की गई है। इनके अलावा भी अपात्र किसानों को पैसा जमा कराने के लिए नोटिस भेजकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में अभी तक छह हजार से अधिक अपात्र किसान मिल चुके हैं। इनमें अधिवक्ता, पुलिस कर्मी, डॉक्टर सहित अन्य अपात्र किसान शामिल हैं। कृषि विभाग ने अपात्र किसानों को नोटिस जारी किया। इसके बाद खुद ही 267 किसानों ने कृषि विभाग कार्यालय में पहुंचकर 21 लाख 62 हजार रुपये जमा करा दिए। अन्य किसानों को नोटिस भेजकर जल्द ही किसानों को सम्मान निधि के रुपये जमा कराने के लिए कहा गया है। साथ ही पैसा जमा नहीं करने पर रिकवरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अभी कृषि विभाग अपात्र किसानों की जांच कर रहा है और अपात्रों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। उप कृषि निदेशक दुर्विजय सिंह ने कहा कि लगातार किसानों से रिकवरी की जा रही है और अभी जांच भी चल रही है, जिसमें अभी तक छह अपात्र किसान मिल चुके हैं। अन्य अपात्र किसान मिल सकते हैं और जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed