फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recovery in National Family Benefit Scheme, investigation team constituted

Baghpat News: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में वसूली, जांच टीम गठित

Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Recovery in National Family Benefit Scheme, investigation team constituted
बागपत। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया। शिकायत मिलने पर सीडीओ ने डीडीओ और बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी की टीम गठित कर तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

राजपुर खामपुर गांव निवासी शिमला ने सीडीओ से शिकायत की कि 15 दिसंबर 2024 को उनके घर एक अनजान व्यक्ति आया। जिसने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से उनका फार्म स्वीकृत कराने को 500 रुपये लिए। एक माह बाद सचिन नाम के व्यक्ति ने उनसे फार्म जमा कराने के नाम पर 500 से 1000 रुपये की मांग की है। रुपये नहीं देने पर उन्हें धमकाया और फार्म जमा नहीं करने की बात कही। उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। इस शिकायत पर सीडीओ ने जांच कराने के लिए टीम गठित कर दी। वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा ने कहा कि सचिन नाम का कोई व्यक्ति हमारे यहां कर्मचारी नहीं है। जांच में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed