फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Record 230 infected and five killed

रिकार्ड 230 संक्रमित मिले, पांच की मौत, एक्टिव केस 1100 के पार

Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Record 230 infected and five killed
बागपत। जिले में शुक्रवार को कोरोना के रिकार्ड 230 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केस का आंकड़ा बढक़र 1100 के पार हो गया है। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेकड़ा पीएचसी और बागपत सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, बड़ौत में बैंक कर्मचारी समेत 230 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, जिले में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। 230 संक्रमित मिलने पर जिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4353 और संक्रमण से मरने वालों की 66 संख्या हो गई। अब जिले में 1151 केस एक्टिव हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर मरीजों को कोविड अस्पताल और सामान्य लक्षण के मरीजों को होम आइसोलेट किया है। सर्विलांस टीम होम आइसोलेट किए गए संक्रमितों एवं उनके संपर्क में आने वालों की निगरानी करेगी। वहीं, सील किए गए क्षेत्रों में आकस्मिक परिस्थितियों में ही आवगमन की छूट रहे। कंटेनमेंट क्षेत्रों में जरूरत के सामान की होम डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि शुक्रवार को बागपत ब्लॉक के सरूरपुर कलां, निरोजपुर, मुन्नालाल एंक्लेव, कोर्ट रोड, गायत्रीपुरम, धनौरा, सिटी प्लाजा, बाघू, टटीरी, न्यू काूलोनी, शुगर मिल, नैथला, सिसाना, बड़ौत में कोताना रोड, न्यू बाजार, पंचवटी मंदिर, पत्थर मंडी, बावली, सीएचसी बड़ौत, रामनगर, बड़ावद, जोनमाना, रामबाग कॉलोनी, शिव चौक, बिनौली में जिवाना, तमेलागढ़ी, बिनौली, छपरौली कस्बा, रठौड़ा, सिलाना, बड़ा गांव, खेकड़ा कस्बा, पीएचसी खेकड़ा में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की गलियों को सील कर आवागमन पर पाबंदी लगा दी है। सर्विलांस टीम संक्रमित व उनके संपर्क में आने वाले लोगों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed