फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Recommendation to cancel the license of meat shops

निरस्त होंगे इदरीशपुर गांव में मीट की दो दुकानों के लाइसेंस

Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Recommendation to cancel the license of meat shops
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने इदरीशपुर गांव में खुलेआम मीट बेचने के मामले में डीएम को दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर इदरीशपुर गांव की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एक दुकान में कुछ लोग खुलेआम मीट बेचते नजर आ रहे थे। दुकान पर काफी भीड़ लगी थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने जांच कराई तो मांस बेचने के दौरान अनियमिता पाई गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो व फोटो के आधार पर पुलिस ने जांच की। इसमें दुकानदार गुलजार व इमरान के पास लाइसेंस तो मिले। हालांकि वहां सफाई का अभाव मिला। नियमों का पालन नहीं होना पाया गया। जिसके बाद दोनों दुकानों के लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी गई है। दुकानदारों को भी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो वायरल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed