फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration shops thronged due to fear of lockdown

पंचायत चुनाव ड्यूटी से लौटे शिक्षकों में कोरोना का भय

Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ration shops thronged due to fear of lockdown
बड़ौत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी से वापस लौट रहे शिक्षकों को कोरोना संक्रमण का भय सता रहा है। जहां कुछ जांच कराने के लिए सीएचसी पर पहुंच रहे हैं वहीं कुछ शिक्षकों ने एहतियात के लिए स्वयं को घरों में कैद कर लिया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकतर सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। शिक्षक और कर्मचारियों ने चुनावी ड्यूटी पर मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग किया, लेकिन मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर मतपेटी जमा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख पाए। इससे तमाम शिक्षकों को कोरोना संक्रमित होने की चिंता सताने लगी है। सीएचसी पर कोरोना जांच कराने वालों की संख्या अचानक बढ़ गयी है।
विज्ञापन

350 से बढकर 600 पहुंची संख्या
बड़ौत। सीएचसी पर प्रतिदिन कोरोना की जांच कराने के लिए लगभग 350 लोग आते है, लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अचानक कोरोना की जांच कराने वालों की संख्या बढ़ गयी है। मंगलवार को लगभग 600 लोगों ने अपनी कोरोना जांच करायी, इनमें ज्यादातर चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक व अन्य कर्मचारी थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि जांच बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed