फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ration shop allocation case caught fire

राशन की दुकान के आवंटन के मामले ने तूल पकड़ा

Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ration shop allocation case caught fire
बड़ौत। बड़का गांव में शक्ति स्वयं सहायता समूह की सदस्य को राशन की दुकान आवंटित किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके चलते शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बृहस्पतिवार को ब्लॉक पहुंचीं। उन्होंने एडीओ पंचायत को दुकान आवंटित होने के संबंध में ग्राम संगठन का रजिस्टर व अन्य रिकार्ड दिखाया। इसके बाद झूठी शिकायत करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि नियमानुसार शक्ति स्वयं सहायता समूह की सदस्य बबीता को राशन की दुकान आवंटित की है। इसके सभी साक्ष्य समूह के पास मौजूद हैं। वहीं, गांव में संचालित अन्य स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाएं झूठी शिकायत करके गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रही हैं। पहले भी इस मामले में कई बार जांच हो चुकी हैं, जिसमें दुकान का आवंटन सही पाया गया। महिलाओं ने बताया कि समूह की सचिव सलमा बीमार थी, उसी के पास ग्राम संगठन का रजिस्टर था। जिस कारण सलमा खुली बैठक में नहीं आ सकी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एडीओ पंचायत सुधीर तोमर को राशन की दुकान आवंटन से संबंधित ग्राम संगठन का रजिस्टर भी दिखाया। उन्होंने झूठी शिकायत करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि महिलाओं ने ग्राम संगठन का रजिस्टर दिखाया। उसकी फोटो कॉपी करा ली गई है। जांच में जो सही होगा, उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बबीता, सलमा व अन्य महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed