फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ration news

Baghpat News: एक अंगूठा नहीं लगाने से 1.44 लाख लोगों का राशन बंद

Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
ration news
बागपत। एक अंगूठा नहीं लगाने वाले 1.44 लाख लोगों का राशन बंद कर दिया गया। इन्होंने एक साल में ई-केवाईसी नहीं कराई। अब ई-केवाईसी कराने के बाद ही राशन वितरण किया जाएगा। इससे लाभार्थियों की परेशानी भी बढ़ गई, जो राशन डीलरों की दुकान पर ई-केवाईसी कराने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो लाख चार हजार राशन कार्डों में नौ लाख 17 हजार 362 लाभार्थी पंजीकृत हैं। शासन ने एक साल पहले राशन कार्ड में दर्ज सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए लेकिन लाभार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद राशन की दुकानों पर लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जिला आपूर्ति विभाग की तरफ से एक साल तक चलाए गए अभियान में 84 फीसदी लाभार्थियों ने मशीन में अंगूठा लगाकर ई-केवाईसी कराई है। अभी 16 फीसदी यानी 1.44 लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराने में लापरवाही बरती, इसलिए 31 जुलाई तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों को वितरित होने वाला राशन शासन स्तर से तीन महीने के लिए रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ई-केवाईसी कराने वाले लाभार्थियों को आवंटित हुआ राशन
जिले में निशुल्क राशन का वितरण का कार्य 10 अगस्त तक पूर्ण कर दिया गया। इस दौरान डीलरों के पास राशन लेने पहुंचे लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं होने पर राशन देने से मना कर दिया गया। इसके बाद राशन कार्ड में पंजीकृत उन सदस्यों को ही राशन वितरित किया गया, जिन्होंने ई-केवाईसी करा रखी है।
-------
जिला छोड़ने वाले लाभार्थियों का होगा सत्यापन
जिले में ऐसे काफी लाभार्थी हैं, जो दूसरे जिलों और राज्यों में रहकर मजदूरी कर रहे हैं। ऐसे मजदूर कम समय ही बागपत जिले में रहते हैं, इसलिए जिला छोड़ने वाले लाभार्थियों का भी सत्यापन कराया जाएगा।

-----------
वर्जन-
ई-केवाईसी नहीं कराने वाले लाभार्थियों का राशन रोक दिया गया है। अब राशन लेने के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी करानी होगी। ई-केवाईसी कराने के बाद ही शासन से राशन आवंटन होगा। -अनूप तिवारी, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed