फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rath Yatra of Lord Adinath out on birthday Tirthankar

भगवान तीर्थंकर के जन्मोत्सव पर आदिनाथ की रथयात्रा निकाली

Wed, 30 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Wed, 30 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Rath Yatra of Lord Adinath out on birthday Tirthankar
जैन संतों का स्वागत करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
खेकड़ा। श्री दिगंबर जैन तीस चौबीसी जिन मंदिर में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम के तीसरे दिन भगवान तीर्थंकर के जन्मोत्सव पर धर्मनगरी के लोग जयजयकार कर झूम उठे। साथ ही रथ यात्रा निकाली। 
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़ा गांव में स्थित श्री दिगंबर जैन तीस चौबीसी जिन मंदिर में जैनाचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजा नाभिराय के पुत्र भगवान आदिनाथ का जन्म होने पर अयोध्या धर्म नगरी के लोग खुशी से भगवान आदिनाथ के जयकारे लगा झूम उठे। दरबार में चारों तरफ खुशी का माहौल था और आदिनाथ के दर्शन के लिए महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई। इसके बाद भगवान आदिनाथ की रथयात्रा निकाली। 
विज्ञापन


रथ यात्रा में भगवान आदिनाथ के पीछे एवं आगे बैंड बाजों, भजन कीर्तन मंडलियों के बीच महिला पुरुष श्रद्धालु नृत्य कर झूमते रहे। रथ यात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर की परिक्रमा करने के बाद पांडुकशिला पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने हाथ में कलश लेकर पांडुकशिला पर भगवान आदिनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। शाम के समय भजन संध्या एवं नृत्य नाटिका आदि कार्यक्रमों का विधि विधान के साथ आयोजन हुआ। इस दौरान मंत्री दीपक जैन, पवन कुमार जैन, अशोक जैन, प्रवीन जैन, महेश जैन, मुकेश जैन, नवीन जैन, सुनील जैन, तरुण जैन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed