{"_id":"65b2d89c61988c0288096314","slug":"rataul-youth-dies-in-accident-in-mehrauli-delhi-baghpat-news-c-28-1-bag1001-109312-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रटौल के युवक की दिल्ली के महरौली में हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रटौल के युवक की दिल्ली के महरौली में हादसे में मौत
विज्ञापन
रटौल। कस्बे के एक युवक की दिल्ली के महरौली में सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसका पता चलते ही कस्बे में मातम पसर गया। बृहस्पतिवार को शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
कस्बे का रहने वाला बाबर (23) फेरी लगाकर तकिये बेचने का काम करता था। बाबर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के महरौली में फेरी लगाने का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार को वह तकिये बेचने जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाबर का ट्रामा सेंटर में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
20 फरवरी को होनी है बहन की शादी
कस्बा निवासी महमूद के पांच बच्चे है, जिसमें बाबर तीसरे नंबर का था और परिवार की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था। बाबर की बड़ी बहन की शादी 20 फरवरी को होनी है। उसकी मौत से परिवार और कस्बे में गम का माहौल है।