{"_id":"6384ec9dc6e9642f7e14d9cd","slug":"rataul-s-mason-murdered-in-ghaziabad-baghpat-news-mrt615589876","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रटौल के मिस्त्री की गाजियाबाद में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रटौल के मिस्त्री की गाजियाबाद में हत्या
विज्ञापन
बागपत : रटौल निवासी वकील का फाइल फोटो।
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। रटौल कस्बे के रहने वाले वेल्डिंग मिस्त्री की गाजियाबाद में सोते हुए सिर में हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया और परिजन तुरंत ही गाजियाबाद पहुंच गए।
रटौल का रहने वाला वकील (24) पुत्र नफीस अब्बासी तीन वर्ष से गाजियाबाद के वसुंधरा में एक वर्कशॉप में मिस्त्री था। परिजनों के अनुसार वर्कशॉप के मालिक दानिश ने बताया कि उसके यहां वकील के अलावा दो अन्य युवक भी काम करते थे।
वर्कशॉप में मच्छरदानी को लेकर वकील और उसके साथी में कहासुनी हो गई। उस वक्त किसी तरह मामला शांत करा दिया और वकील सो गया। उस पर सोते हुए साथी ने हथौड़े से हमला कर दिया। उसके सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आवाज होने पर दूसरा साथी भी उठ गया और शोर मचा दिया। वहां अन्य लोग पहुंचे और डायर 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। बताया कि वर्कशॉप मालिक दानिश ने घटना के बारे में रटौल में वकील के परिजनों को सूचना दी। इस घटना का पता चलने पर वकील के घर भी सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचे।