फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raseo camp concluded with cultural presentations

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ रासेयो शिविर का हुआ समापन

Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Raseo camp concluded with cultural presentations
बडौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो द्वितीय इकाई के कैम्ब्रिज स्कूल में चल रहे सात दिवसीय शिविर का रविवार को सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया। यहां मेधावी स्वयंसेविकाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री के निर्देशन में शिविर के अंतिम दिन कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ किया गया। मुख्य अतिथि राजीव कुमार व डॉ. प्रविता खत्री द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इसके बाद छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रविता खत्री के निर्देशन में रंगारंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश के विभिन्न राज्यों के लोकगीतों के अतिरिक्त राजस्थानी, पंजाबी, हरियाणवी गीतों पर छात्राओं द्वारा एकल एवं समूह में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण, नारी शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्याएं, पर्यावरण संरक्षण, मिशन शक्ति आदि विषयों पर नाटिकाओं का मंचन किया। एक मिक्स पैरोडी की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रविता खत्री द्वारा रासेयो रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिया मलिक, आरती, सुकेता, निकेता, रश्मि, रिया तोमर, साक्षी, मनीषा, रूपा, उमा, अवंतिका, सदफ, गौसिया, संदीप कुमार का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर, सभाखेड़ी गांव में बड़ौत कॉलेज ऑफ एजूकेशन के चल रहे सात दिवसीय शिविर के छठे दिन कार्यक्रम अधिकारी शिवदत्त के निर्देशन में स्वयंसेविकों व स्वयं सेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप तोमर, कॉलेज प्राचार्य विकास मलिक, डॉ. बोबिंद्र, अनुराग कौशिक, विपिन चौहान, बॉबी भाटिया, विपुल जैन, विशाल चौधरी, राजकुमार, निशांत, विनय, हर्ष, आस्था, निकेता, प्राची, सुमित, राम्मो देवी का योगदान रहा। उधर, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का सात दिवसीय शिविर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बड़ौली रोड पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता जैन के निर्देशन में शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed