{"_id":"5ff89b638ebc3e335c35a866","slug":"rapid-raid-on-country-liquor-shops-110-samples-taken-baghpat-news-mrt519436571","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 110 सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे, 110 सैंपल लिए
विज्ञापन
- पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की तीन टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई
- बुलंदशहर प्रकरण के बाद जिले में देशी शराब के ठेकों पर चलाया अभियान
बागपत। बुलंदशहर में शराब पीने से हुई मौत के मामले के बाद आबकारी विभाग ने जिले में ताबड़तोड़ छापे मारे। देशी शराब की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। देर शाम तक आबकारी टीम ने 110 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त रूप से तीन टीमें गठित की गई है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील क्षेत्र में टीमों ने देशी शराब के ठेकों पर जांच अभियान चलाया। देर शाम तक करीब 110 सैंपल जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। ठेकों पर अन्य किसी तरह की अनियमितता नहीं मिली है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उधर, छपरौली में आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह और इंस्पेक्टर छपरौली हेमेंद्र बालियान ने कस्बे व आस-पास के गांव में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं, दोघट में एसओ रमेश सिंह सिद्धू ने थाना क्षेत्र के भड़ल, पुसार, दाहा, बामनौली, टीकरी, दोघट स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चेकिंग कराई। सेल्समैनों को सख्त हिदायत दी कि कहीं भी बाहर से लाई गई मिलावटी शराब नहीं बेची जाएं। प्रवेश शर्मा, जगदीश सिंह, बालकिशन आदि मौजूद रहे।
देशी शराब की जिले में 74 दुकानें
बागपत। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि देशी शराब की जिले में 74 दुकानें हैं। सभी दुकानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपल लिए जा रहे हैं। तीन टीमें कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
चेकिंग अभियान भी चलाया गया
बागपत। शराब तस्करी रोकने के लिए भी चेकिंग अभियान चलाया गया। भड़ल चेकपोस्ट, ककड़ीपुर चेकपोस्ट, निवाड़ा बॉर्डर और डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।