फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   raped

युवकों ने जीजा के साथ किया कुकर्म

Thu, 05 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 05 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत मेंमंगलवार की रात में  युवकों ने जीजा के साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पीड़ित का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

 

गुलशाना  पुत्र जिलेद्दीन  जलालपुर गांव की है। छह माह पूर्व उसका निकाह  जनपद मुजफ्फरनगर के कसेरवा निवासी फरमान के साथ हुआ। फरमान राज मिस्त्री  है। गुलशाना  डेढ़ माह पूर्व पति पर मारपीट का  आरोप लगा मायके जलालपुर चली आई। मंगलवार की रात  में फरमान अपनी पत्नी को लेने जलालपुर आया तो ससुरालवालों  ने उसे बंधक बनाया और कमरे में बंद कर मारपीट की और मुंह में पेशाब किया। इस मामले में उसकी पत्नी ने भी पूरा साथ दिया।  

विज्ञापन

 

 

देर रात  आरोपियों ने कुकर्म किया। बुधवार की सुबह गुलशाना  अपने भाइयों के साथ कोतवाली पहुंची और उसने आरोप लगाया उसके पति ने घर में घुसकर मारपीट की । इस पर जब पुलिस गांव पहुंची तो फरमान वहां बंधा हुआ था और गंभीर घायल था। पुलिस उसे बंधन मुक्त कराकर कोतवाली ले आई और उसने पुलिस को कहानी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में फरमान ने पत्नी गुलशाना,  साले लुकमान  और नूरद्दीन  को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 377, 500, 323  आईपीसी  में मामला दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया।   कोतवाली प्रभारी वीके  सिंह ने बताया मेडिकल में कुकर्म की पुष्टि हुई और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed